
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर सपा नोएडा महानगर संगठन द्वारा शुक्रवार को जनसेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने पहले सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया, जिसके बाद सेक्टर-66 में जरूरतमंदों के बीच कपड़ों का वितरण किया गया।
महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने 4 नवंबर 1992 को लखनऊ में समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। उन्होंने समाजवाद, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता की मज़बूती के लिए निरंतर संघर्ष किया और हमेशा समाज के कमजोर वर्गों के साथ खड़े रहे।
प्रदेश सचिव सुनील चौधरी और मनोज चौहान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव गरीबों, मजदूरों और किसानों की आवाज़ उठाने में सबसे आगे रहे और उन्होंने उनके अधिकारों के लिए लगातार लड़ाई लड़ी।
पूर्व अध्यक्ष रेशपाल अवाना ने कहा कि हमें मुलायम सिंह यादव के दिखाए रास्ते पर चलकर समाजवादी पार्टी को और मजबूत करना है।
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग:
विकास यादव, संजय त्यागी, मोहम्मद नौशाद, बबलू चौहान, गौरव कुमार यादव, मोनू खारी, वीरपाल अवाना, रविंद्र यादव, मोहित यादव, नकुल चौहान, रामवीर यादव, टीटू यादव, राणा मुखर्जी, वीर बहादुर, अनुराग यादव, शेखर यादव, लोकेश यादव, सतवीर यादव, कृपा शंकर यादव, हरपाल सिंह, विपिन चौहान, महेश जाटव, सुरेंद्र, तनवीर हुसैन, मिथलेश पाल, दीपक चावला, गौरव डेढ़ा, साहिल चौधरी, मंजीत यादव, सद्दाम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।