सुबह 5 बजे रहस्यमयी धमाका—क्या कमरे में किसी खतरनाक सामग्री का इस्तेमाल हुआ था
संवाददाता – प्रमोद दीक्षित

हापुड़ जनपद के धौलाना ब्लॉक के ग्राम तिसौली खेड़ा में आज सुबह लगभग 5 बजे एक जोरदार ब्लास्ट की घटना सामने आई। धमाके में 1 व्यक्ति घायल हो गया है, जबकि 1 व्यक्ति को मौके से पकड़ा गया है।
जानकारी के मुताबिक घटना पवन तोमर, निवासी हलदिया मोहल्ला, विलेज खेड़ा, के मकान में हुई। मकान में 2–3 कमरे बने हुए हैं, जिनमें लोग अलग-अलग रहते हैं। धमाके से एक कमरे का लैंटर टूट गया, जबकि आसपास के इलाकों में भी कंपन महसूस किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही फॉरेनसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है और क्षतिग्रस्त कमरे की बारीकी से जांच की जा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ब्लास्ट किस चीज से हुआ। पुलिस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है।
जैसे ही फॉरेनसिक रिपोर्ट सामने आएगी, धमाके के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा के इंतज़ाम भी बढ़ा दिए हैं।