
नोएडा संवाददाता : प्रमोद दीक्षित
नोएडा।
नोएडा में लगातार बढ़ते अपराध और कमजोर होती कानून व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल 13 नवंबर को नोएडा जोन के डीसीपी यमुना प्रसाद से मुलाकात करेगा और अपराधों को लेकर शहर की स्थिति पर अपनी बात मजबूती से रखेगा।
सपा नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि नोएडा में अपराधों की बढ़ती घटनाएं आम नागरिकों के लिए चिंता का विषय बन गई हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रशासन से ठोस और प्रभावी कार्रवाई की मांग करेगी ताकि कानून व्यवस्था में सुधार हो सके।
सभी समाजवादी साथियों से अपील की गई है कि वे कल सुबह 10:30 बजे तक सपा नोएडा महानगर कैंप कार्यालय, कंचनजंगा मार्केट, सेक्टर-53 पर उपस्थित रहें, ताकि प्रतिनिधिमंडल एकजुट होकर अपनी बात प्रशासन के समक्ष रख सके।
📍नोएडा संवाददाता : प्रमोद दीक्षित
🗞️ समय संदेश टाइम्स