
नोएडा।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एमएलसी चुनाव को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में कॉर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष अजय रॉय के निर्देशानुसार की गई हैं।
इसी क्रम में नोएडा से वरिष्ठ अधिवक्ता एस.एस. सिसोदिया को जिला कॉर्डिनेटर की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
एस.एस. सिसोदिया ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष अजय रॉय और महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि—
“पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाऊंगा। एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए पूरी मेहनत की जाएगी।”
पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह नियुक्ति संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।