
नोएडा। संवाददाता प्रमोद दीक्षित
नोएडा के प्रतिष्ठित धार्मिक एवं सामाजिक संस्थान श्री जी गौ सदन ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस रजत जयंती वर्ष पर संस्था द्वारा पूरे वर्ष विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आगामी गोवर्धन पूजा और गोपाष्टमी उत्सव की तैयारियाँ पूरे उत्साह और भक्ति भाव से की जा रही हैं।
संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को प्रातः 10 बजे से आरंभ होगा, जिसमें गौ पूजन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। प्रसिद्ध भजन गायिका श्रीमती राधा शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगी, जबकि यजमान के रूप में श्री अक्षय कुमार गर्ग और संयोजक के रूप में श्री एन.के. अग्रवाल रहेंगे। दोपहर 12 बजे से अन्नकूट प्रसाद भंडारा का आयोजन होगा।
वहीं गोपाष्टमी उत्सव दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री दिनेश उपाध्याय (अखिल भारतीय गौ रक्षा समिति, प्रमुख विश्व हिंदू परिषद) शामिल होंगे। मुख्य यजमान श्री गौरव वार्ष्णेय होंगे। इस अवसर पर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, विधायक श्री पंकज सिंह, पूर्व विधायक एवं महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम, पूर्व विधायक नवाब सिंह नागर तथा कैप्टन विकास गुप्ता (दर्जा प्राप्त मंत्री, उत्तर प्रदेश) की गरिमामयी उपस्थिति रहने वाली है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री देवेंद्र गंगल करेंगे और संयोजक होंगे श्री महेश बाबू गुप्ता।
पत्रकार प्रमोद दीक्षित के अनुसार, श्री जी गौ सदन का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में गौ सेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण का भी संदेश देता है। संस्था ने पत्रकार बंधुओं से अपील की है कि इस शुभ अवसर की जानकारी अधिक से अधिक गौ भक्तों तक पहुँचाने में अपना सहयोग दें।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्थान के अध्यक्ष सी.ए. विकास अग्रवाल, महासचिव श्री सुशील भारद्वाज, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, डॉ. एम.के. अग्रवाल, डॉ. टी.एन. गोविल, पूर्व अध्यक्ष एन.के. अग्रवाल, सी.ए. राकेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, तुलसीदास थरेजा, राजीव गोयल, टी.एन. चौरसिया, राकेश शर्मा, तथा कमांडर विनोद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
संस्थान के इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का विशेष माहौल देखने को मिल रहा है।