
नोएडा। थाना फेस-3 क्षेत्र के ग्राम मामूरा निवासी धर्मराज का 12 वर्षीय पुत्र धनराज 16 अक्टूबर 2025 को घर से बिना बताए कहीं चला गया था। घटना की जानकारी धर्मवीर नामक व्यक्ति के माध्यम से पुलिस को मिली।
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक ने तत्परता दिखाते हुए मिशन शक्ति टीम को बच्चे की तलाश में लगाया। टीम ने मेहनत और सतर्कता से काम करते हुए मात्र चार घंटे में बच्चे को खोज निकाला।
पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर उसके पिता धर्मराज को बुलाकर सकुशल सुपुर्द किया। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस के प्रयास की सराहना की।