
नोएडा। नोएडा मीडिया क्लब ने बृहस्पतिवार को दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने किया। क्लब के सभी सदस्य पत्रकारों ने मिलकर उत्साह और उमंग के साथ दीपावली का पर्व मनाया।
अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि,
“दीपावली हमारी आस्था, परंपरा और सांप्रदायिक सद्भाव का अद्भुत संगम है। दीपक अंधकार को दूर करने का प्रतीक है और यह हमारे जीवन में सीख, आशा और रोशनी का संदेश देता है।”
कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायिका डॉ. बबीता शर्मा ने अपने भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित अतिथियों और पत्रकारों ने उनके संगीत का आनंद लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन, समाजसेवी एवं उद्योगपति पीयूष द्विवेदी, उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास जैन, बाबा बालकनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर धीरज जी महाराज, शिव शक्तिपीठ के यश जी महाराज, वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री, राणा यशवंत, संजय गिरी, राजनीतिक विशेषज्ञ सुनील कौशिक, ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के अध्यक्ष आदेश भाटी, समाजसेवी यू.के. भारद्वाज, नोएडा डीसीपी यमुना प्रसाद एवं एसीपी प्रवीण कुमार सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, रविकांत मिश्रा, अमित त्यागी, नीता बाजपेई, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, यतेन्द्र शर्मा, पुरुषोत्तम नागर, सपा नेता राघवेंद्र दुबे, सुभाष भाटी, आरएलडी से विजेंद्र यादव सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों और पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और समाज में आपसी सद्भाव, एकता और प्रकाश फैलाने का संकल्प लिया।
इस भव्य आयोजन ने न केवल मीडिया जगत में भाईचारा और एकजुटता को मजबूत किया, बल्कि नोएडा में दीपावली की खुशियों और सामाजिक सौहार्द का संदेश भी दिया।
(रिपोर्ट – प्रमोद दीक्षित, नोएडा संवाददाता)