
नोएडा। नोएडा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य और वैदिक विद्या के ज्ञाता गुरुजी गौतम ऋषि जी को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वैदिक सम्मेलन में विशिष्ट सम्मान से नवाज़ा गया। यह सम्मान उन्हें ज्योतिष विज्ञान और वैदिक ज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। BHU में आयोजित इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में देश-विदेश से आए विद्वानों और शोधकर्ताओं की उपस्थिति में गुरुजी गौतम ऋषि जी का सम्मान होना नोएडा और पूरे गौतम बुद्ध नगर के लिए गौरव का क्षण रहा। इस अवसर पर नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष श्री आलोक द्विवेदी जी ने गुरुजी गौतम ऋषि जी को सम्मानित करते हुए कहा कि –
“गुरुजी ने नोएडा का मान पूरे देश और विश्व में बढ़ाया है। उनका सम्मान वास्तव में नोएडा की मिट्टी का सम्मान है।”
नोएडा मीडिया क्लब के समस्त पदाधिकारियों और नोएडा के सभी पत्रकारों ने भी गुरुजी को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गौतम बुद्ध नगर के लोगों ने गुरुजी के सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह सम्मान पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। गुरुजी गौतम ऋषि जी ने हमेशा युवाओं और शोधार्थियों को भारतीय परंपरा, ज्योतिष और संस्कृति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है।
गुरुजी ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा कि —
“यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरे नोएडा और भारतीय संस्कृति का सम्मान है। हमारा उद्देश्य वैदिक ज्ञान को आधुनिक समाज से जोड़कर उसे विश्व स्तर पर स्थापित करना है।”
पत्रकार प्रमोद दीक्षित ने कहा कि गुरुजी की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि नोएडा केवल उद्योग और तकनीक का नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कृति और आध्यात्मिकता का केंद्र भी बनता जा रहा है। उन्होंने गुरुजी को अपनी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।