
नोएडा। सेक्टर-82 के पॉकेट-12 में चल रही भव्य श्रीराम कथा के दौरान समाजसेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली बचपन बचाओ सेवा समिति (NGO) के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मंच से समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश शाह, राष्ट्रीय महासचिव गौरव कुमार यादव और कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज जायसवाल को सामाजिक उत्थान में उनके निरंतर प्रयासों के लिए सम्मान-चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
बचपन बचाओ सेवा समिति पिछले कई वर्षों से गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्गों के लिए शिक्षा, चिकित्सा सहायता और जनजागरूकता जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश शाह और महासचिव गौरव कुमार यादव ने कहा कि समिति का उद्देश्य समाज में समानता की भावना स्थापित करना, जरूरतमंदों को उनका अधिकार दिलाना और मानवता की सेवा के लिए लोगों को एकजुट करना है। उन्होंने कहा कि समिति आगे भी समाजहित में अपने प्रयास जारी रखेगी।
कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज जायसवाल ने सुंदर राम कथा के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मकता और एकता का संदेश देते हैं।