
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
NOIDA सेक्टर-46 में श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी का रामलीला महोत्सव-2026 सफलतापूर्वक संपन्न, अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने सभी सहयोगियों, अतिथियों और प्रशासन का जताया आभारनोएडा। सेक्टर-46 स्थित श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी का श्री रामलीला महोत्सव-2026 सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। महोत्सव के समापन अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, कलाकारों, पत्रकारों, पदाधिकारियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना और भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को नई पीढ़ी से जोड़ना रामलीला आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।विपिन अग्रवाल ने कहा कि रामलीला महोत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिए आयोजन समिति के सदस्यों ने लगभग दो महीने तक लगातार मेहनत की। तैयारियों के दौरान अनेक चुनौतियां सामने आईं, लेकिन सामूहिक प्रयास, समर्पण और सहयोग की भावना से सभी व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े धार्मिक आयोजन की सफलता के पीछे पूरी टीम का योगदान होता है और सेक्टर-46 की रामलीला इसका उदाहरण है।मनोज गुप्ता और पंडित कृष्ण स्वामी के योगदान की सराहनाअध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि आयोजन की तैयारियों के दौरान मनोज गुप्ता ने लगातार सहयोग किया और विभिन्न समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उन्होंने पंडित कृष्ण स्वामी के योगदान की भी सराहना की। उनके अनुसार, प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच से जोड़ने, प्रस्तुतियों को प्रभावशाली बनाने और रामलीला के मंचन को भव्यता प्रदान करने में उनका अनुभव एवं समर्पण महत्वपूर्ण रहा।प्रशासन और पुलिस के सहयोग से संपन्न हुआ आयोजनविपिन अग्रवाल ने नोएडा प्राधिकरण, दमकल विभाग, एलआईयू, यातायात विभाग और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आयोजन से संबंधित आवश्यक अनुमतियों और व्यवस्थाओं में संबंधित विभागों का सहयोग मिला।उन्होंने एसीपी प्रवीण कुमार सिंह, थाना प्रभारी डी.पी. शुक्ला और चौकी इंचार्ज सतनाम सिंह का विशेष रूप से धन्यवाद किया। साथ ही पुलिस बल और सीआरपीएफ के सहयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में इनका योगदान महत्वपूर्ण रहा।जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट अतिथियों का जताया आभाररामलीला महोत्सव में सहभागिता करने वाले जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अध्यक्ष ने सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी नवीन कुमार सिंह, इंदु प्रकाश सिंह, पूर्व राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, राज्य मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, विमला बाथम, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, राकेश यादव और टीवी न्यूज एंकर रुबिका लियाकत सहित सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई और समिति के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्णविपिन अग्रवाल ने पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि समाचार पत्रों, न्यूज चैनलों और डिजिटल मीडिया के माध्यम से रामलीला महोत्सव की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सहयोग से धार्मिक आयोजन की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंची।आयोजन समिति और सहयोगियों की मेहनत को सराहाअध्यक्ष ने आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, वाइस चेयरमैन राजेंद्र जैन, कुमारी पूनम सिंह, महासचिव गिरिराज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए मनोज अग्रवाल, मुख्य संरक्षक आलोक गुप्ता, मेला प्रमुख संजय गोयल, मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव, स्वागत अध्यक्ष रामवीर यादव, मुख्य यजमान अशोक गोयल, संगठन मंत्री कार्तिक मिश्रा, मुख्य सलाहकार विकास बंसल, मंच संचालक संदीप अग्रवाल, सुरक्षा प्रमुख सुशील कुमार सिंघल और सह-कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।इसके अतिरिक्त उन्होंने सुशील गुप्ता, अरुण गोयल, पीयूष द्विवेदी, अभिषेक जैन, राजेश गुप्ता, नवीन सोनी, सुनील जैन, मुकेश कुमार, सचिन सिंघल, डॉ. कपिल सिंघल, प्रमोद गुप्ता, राजकुमार गोयल, विकास गुप्ता, राम अवतार सिंह, गौरव मित्तल, प्रदीप गुप्ता, विजय अग्रवाल, कैलाश गर्ग, गौरव छाबड़ा, दीपक सिंघल, दीपांशु अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता, विमलेन्दु कुमार, श्रीधर गोयनका, अखिल जैन, सौरव अग्रवाल, सौरभ कुमार और अमित प्रकाश सहित सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि आयोजन को सफल बनाने में संरक्षकों, मार्गदर्शकों, सलाहकारों, कार्यकारिणी सदस्यों और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों का योगदान भी सराहनीय रहा।रामलीला भारतीय संस्कृति और मर्यादा का प्रतीकसमापन संदेश में विपिन अग्रवाल ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, मर्यादा, त्याग, सत्य, कर्तव्य और संस्कारों का जीवंत प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन समाज को नैतिकता, विनम्रता और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि समिति का प्रयास रामलीला के मंचन तक सीमित नहीं है, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना भी है। उन्होंने भविष्य में इससे भी अधिक भव्य और व्यवस्थित आयोजन करने की प्रतिबद्धता जताई।अंत में अध्यक्ष ने आयोजन के दौरान जाने-अनजाने में हुई किसी भी त्रुटि या असुविधा के लिए क्षमा मांगी और सभी रामभक्तों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर संस्कारित, सुरक्षित और समरस समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की। उन्होंने सभी सहयोगियों के प्रति पुनः आभार व्यक्त करते हुए जय श्रीराम के उद्घोष के साथ अपना संबोधन संपन्न किया।
