
थाना सेक्टर-49 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से बिजली घर सै0-50 नोएडा के पास से एक अभियुक्त मोहन शर्मा पुत्र कृष्ण गोपाल को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक लाल रंग की पर्स जिसमें 01 आधार कार्ड, 02 स्कूल आईडी0 कार्ड, 01 एस0बी0आई0 ड़ेबिट कार्ड, 200 रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल रजि0 नं0 बीआर 03 ए.ई. 4226 बरामद की गयी है। अभियुक्त द्वारा दिनांक 07.11.2024 को महिला के साथ पर्स स्नैचिंग करने की घटना कारित की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना सेक्टर-49 पर मु0अ0सं0 0454/2024 धारा 304(2) बीएनएस0 पंजीकृत किया गया था।*अभियुक्त का विवरणः*मोहन शर्मा पुत्र कृष्ण गोपाल निवासी गुलाबपुर बाकलपुरा हाईवे मथुरा वर्तमान पता ग्राम सलारपुर, सै0-101, नोएडा थाना सै0-49, गौतमबुद्धनगर उम्र 30 वर्ष। *आपराधिक इतिहास का विवरणः*1-मु0अ0सं0 0089/2020 धारा 392/411/504 भादवि0 थाना कोतवाली, जनपद मथुरा। 2-मु0अ0सं0 0177/2020 धारा 392/411 भादवि0 थाना कोतवाली जनपद मथुरा।