बुलन्दशहर सिकन्दराबाद तहसील सभागार में लगाये यूपी के जिला बुलन्दशहर के सिकन्दराबाद तहसील सभागार में लगाये गये संपूर्ण समाधान दिवस के दरबार में जब एस0पी0 सिटी शंकर प्रसाद फरियादीयों की फरियादी सुन रहे थे तभी एक किसान आ धमका ओर शिकायत देते हुए न्याय की गुहार लगाते हुए बोला की साहब बिजली विभाग के कर्मचारीयों ने बिना ईसटीमेट बनाये रातों रात डीलर से साठगांठ कर हाई टेंशन की लाईन को शिफ्ट करा दिया जिससे हमारी खेती बाधित हो रही है ओर खेती चौपट हो चुकी है ओर यह लाईन इतनी नीची है की कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। किसान जाकीर कमरुद्विन ने बताया की हमारी खेती की भूमि नगर सिकन्दराबाद के हाईवे गऊशाला के निकट नायरा पेट्रोल पंप के नजदीक है उस भूमि पर पहले से 11 हजार की लाईन लगी हुई थी मगर 29 सितम्बर को बिजली विभाग के कर्मचारीयों ने डीलर से साठगांठ कर बिना ईसटीमेट बनाये इस 11 हजार की लाईन को रातों रात शिफ्ट करा दिया इस मामले की शिकायत हमने अधिशासी अभियन्ता को 30 सितम्बर को कर दी थी मगर आज तक यह नयी लाईन पुरानी जगह पर आज तक शिफ्ट नहीं करायी गयी है जिसमें जानमाल को खतरा बना हुआ है ओर हमारी खेती चौपट हो गयी है ओर बताया की हमने इसी मामले को लेकर आज संपूर्ण समाधान दिवस में एस0पी0 सिटी के सम्मुख रखा है उन्होंने जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया है।