
गाजियाबाद के लाइन पार क्षेत्र में आज जनता दल यूनाइटेड के महानगर अध्यक्ष संजय बिंदल के नेतृत्व में सैकड़ों जदयू कार्यकर्ताओं ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन और विकासशील नीतियों की सराहना करते हुए अपने पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान जदयू ने संजय बिंदल के नेतृत्व में संजीव शर्मा को भी अपना समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें ब्रह्मा गर्ग, अमित गुप्ता, नवनीत गुप्ता, सुनील सहगल, विनोद पंजाबी, नीरज बंसल, अनिल पाल, आशु गोयल, मुकेश गोयल, सूरज सन्यासी, सत्य वचन, सोम शर्मा आदि शामिल थे। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय दिया। और आने वाले समय में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।


