नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित

नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेक्टर-82 स्वर्णिम विहार में समाज के लोगों ने पूर्व अध्यक्ष शबनम गुप्ता के आवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और महिला सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने समाज में महिलाओं को और अधिक मजबूत बनाने तथा बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने के लिए समय-समय पर सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। साथ ही बच्चों की बेहतर शिक्षा और संस्कारों के लिए भी समाज के स्तर पर प्रयास किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
इस मौके पर राजू श्रीवास्तव, खेमचंद, कृपाल यादव, प्रमोद यादव, बरकत अली, राजेश मोहल्ले, उमेद सिंह सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने महिला दिवस की बधाई देते हुए समाज में महिलाओं के सम्मान और बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।