
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
नोएडा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में आध्यात्मिक वक्ता बीके शिवानी ने रिश्तों को लेकर समाज को सीधा और सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज रिश्तों की सबसे बड़ी दुश्मन बाहरी परिस्थितियां नहीं, बल्कि मन में भरी नेगेटिविटी है। जब तक इंसान खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत नहीं बनाता, तब तक घर में शांति संभव नहीं है।
बीके शिवानी ने साफ कहा कि सोशल मीडिया, नकारात्मक खबरें और शिकायतों की आदत मन को प्रदूषित कर रही है। ऐसे मन से न रिश्ते सुधरते हैं, न परिवार। उन्होंने रिश्तों को सुधारने के लिए खुद को बदलने पर जोर देते हुए कहा कि माफी, समझ, स्वीकार और सुधार — यही चार कदम किसी भी टूटते रिश्ते को बचा सकते हैं।
कार्यक्रम में उन्होंने आने वाले कठिन समय की ओर इशारा करते हुए भावनात्मक आत्मनिर्भरता और मेडिटेशन को जरूरी बताया। उनका स्पष्ट संदेश था— समस्या बाहर नहीं, हमारे भीतर है, और समाधान भी वहीं से शुरू होगा।