सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी (Allu Arjun Arrested) के बाद सोशल मीडिया पर ‘पुष्पा’ फिल्म का एक डॉयलाग खूब वायरल हो रहा है. ये डॉयलाग है- ‘फ्लावर नहीं, फायर है मैं’. अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के वक्त ये डॉयलाग उनकी हुडी पर भी लिखा था. इसके बाद ये सोशल मीडिया पर इस डॉयलाग ने खूब सुर्खियां बटोरी. लोगों की इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी आईं.

अभिनेता अल्लू अर्जुन हैदराबाद जेल से रिहा हो गए हैं। उनके वकील ने पुलिस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इससे पहले अल्लू अर्जुन के ससुर उनकी रिहाई के लिए हैदराबाद की चंचलगुडा सेंट्रल जेल पहुंचे। रिहाई के मद्देनजर तेलंगाना पुलिस ने उनके आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी।