
नोएडा संवाददाता — प्रमोद दीक्षित की खास रिपोर्ट
नोएडा। महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा ने आज सेक्टर-52 स्थित पार्टी कार्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पांजलि से हुई, जिसमें नेहरू जी की जीवन और योगदान को याद किया गया। अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि नेहरू आधुनिक भारत की नींव रखने वाले प्रधानमंत्री थे। उन्होंने यह भी कहा कि नेहरू जी ने देश को एक समावेशी, सौहार्दपूर्ण और प्रगतिशील दृष्टिकोण देने का सपना दिखाया।
मुकेश यादव ने विशेष रूप से नेहरू जी की विदेश नीति को आज भी याद करने योग्य बताया और कहा कि उनके दृष्टिकोण ने भारत को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाया।
कार्यक्रम में राजकुमार भारती, संजय तनेजा, रामकुमार शर्मा, ललित अवाना, डॉ. सीमा, वसीम, सुल्तान बिधूड़ी, उर्मिला, सतीश पंचाल, अरुण प्रधान सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभा का उद्देश्य केवल नेहरू जी को याद करना नहीं था, बल्कि उनके विचारों और दृष्टिकोण को वर्तमान समय में युवाओं तक पहुंचाना भी था।