
नोएडा। जब कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को जकड़ रखा है, ऐसे समय में महिला उन्नति संस्था ने मानवीय जिम्मेदारी निभाते हुए सेक्टर-44 नोएडा की झुग्गी बस्ती में जरूरतमंद बच्चों और महिलाओं को ठंड से बचाव की राहत दी। संस्था की अध्यक्ष रेनू बाला शर्मा और उप निरीक्षक प्रीति गुप्ता के सहयोग से आयोजित इस पहल ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।
कार्यक्रम में बच्चों को गर्म जैकेट, टोपी और छोटे बच्चों को फुल फर सूट वितरित किए गए। इसके साथ ही महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा, स्वच्छता और शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। ठंड से बचाव के साथ-साथ यह कार्यक्रम सामाजिक चेतना का संदेश भी दे गया।