
नोएडा। बिसरख ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय इटैडा प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता खण्ड शिक्षा अधिकारी चंद्र भूषण प्रसाद मार्गदर्शन में संपन्न हुई।


कार्यक्रम का शुभारंभ आदरणीय डायट प्राचार्य /उप शिक्षा निदेशक श्री राज सिंह यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राहुल पवांर, खंड शिक्षा अधिकारी श्री चंद्र भूषण प्रसाद के हाथों दीप प्रज्वलन कर किया गया तथा फीता काटकर आदरणीय डायट प्राचार्य एवं आदरणीय बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा शुभारंभ किया गया प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में खेलों की औपचारिक शुरूआत की गई। आज पूरे दिन चली इस प्रतियोगिता में व्यक्तिगत व टीम स्पर्धाएँ आयोजित की गई जिनमें विभिन्न प्रकार की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, डिस्कस फेंक, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, योगासन, पी.टी. प्रदर्शन, लोक गीत व लोक नृत्य की प्रतियोगिताएं भी संपन्न हुई। 50 मी दौड़ दिव्यांग में अंकित उच्च प्राथमिक इटेडा, उच्च प्राथमिक अच्छेजा प्रियांशी सेकंड रही। 50 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में प्राथमिक विद्यालय दुजाना वासु प्रथम विद्यालय सबरीन विद्यालय चौड़ा द्वितीय स्थान पर प्राथमिक विद्यालय बरौला 1 से प्रियांशी तीसरे स्थान पर रही। कंपोजिट विद्यालय हैबतपुर विशाल प्रथम स्थान खेड़ा चौगानपुर दीपांशु द्वितीय स्थान , छोटी मिलक अमीना प्रथम स्थान 100 मीटर दौड़ रंजन द्वितीय स्थान विद्यालय मोरना अनामिका तृतीय स्थान विद्यालय खोदना खुर्द हैबतपुर विद्यालय 100 मीटर रेस विशाल प्रथम स्थान हिमांशु द्वितीय स्थान खेड़ा चौग़ानपुर बादलपुर अभिषेक तृतीय स्थान इसी प्रकार से 200 मीटर की दौड़ में छोटी मिलक विद्यालय अमीना प्रथम स्थान आलिया द्वितीय स्थान ककराला सबरीन तृतीय स्थान हिमांशु खेड़ा चौगानपुर प्रथम स्थान पाली देवी राम द्वितीय स्थान विद्यालय चौड़ा चीकू तृतीय स्थान 400 मीटर दौड़ में मोरना की रंजना प्रथम स्थान छोटी मिलक से रूपसी द्वितीय स्थान गढी शाहदरा आलिया तृतीय स्थान विद्यालय पाली देवी राम प्रथम स्थान मोरना हिमांशु द्वितीय स्थान मामूरा 400 मीटर दौड़ में शनि तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में पाली की दीपिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ककराला अलीशा द्वितीय स्थान अनमोल तृतीय स्थान हैबतपुर नितिन प्रथम स्थान बरौला पंकज द्वितीय स्थान पर रहे।

गोला फेक जूनियर में मोरना विपुल प्रथम स्थान पुष्पा द्वितीय स्थान पाली दीपिका तृतीय स्थान दूरी आशीष प्रथम स्थान मोरना प्रेम सागर द्वितीय स्थान इटैड़ा तृतीय स्थान पर रहे। कंपोजिट विद्यालय गिझोड़ से पुष्पा प्रथम स्थान छपरौला सलोनी द्वितीय स्थान इटैड़ा तृतीय स्थान मोरना प्रेम सागर प्रथम स्थान तरुण दुरयाई द्वितीय स्थान हैबतपुर अंकित तृतीय स्थान। लोकगीत एवं योग में प्रथम स्थान पर पर्थला खंजरपुर के छात्र रहे। ऑल राउंडर चैंपियनशिप न्याय पंचायत चिपियाना के नाम रही।

आज संपन्न हुई इस प्रतियोगिता के अवसर पर मंच संचालन अर्चना पांडेय एवं पुष्पा पंत ने किया।
- February 2026
- January 2026
- December 2025
- November 2025
- October 2025
- September 2025
- August 2025
- July 2025
- June 2025
- April 2025
- March 2025
- February 2025
- January 2025
- December 2024
- November 2024

- February 2026
- January 2026
- December 2025
- November 2025
- October 2025
- September 2025
- August 2025
- July 2025
- June 2025
- April 2025
- March 2025
- February 2025
- January 2025
- December 2024
- November 2024
इस अवसर पर शिक्षक संघों के प्रतिनिधि श्री अशोक यादव, श्री शकरूददीन, श्री प्रवीन शर्मा, श्रीमती स्मिता सिंह , श्रीमती मीना यादव, श्रीमती रुचि प्रभा, श्रीमती जया, श्री सुनील कुमार ,दिनेश, दिलीप , ,रजनी यादव, जिला पी टी आई , ब्लॉक पी टी, प्रियंका राठी, आरपी कविता भटनागर,विधु सिंह ममता अवस्थी आदि उपस्थित रहे।
