समय संदेश टाइम्स
नोएडा से संवाददाता : प्रमोद दीक्षित

समाजवादी पार्टी नोएडा विधानसभा क्षेत्र-61 की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान ने की बैठक में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।बैठक को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अभी से आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए। जिन बूथों पर अभी तक बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त नहीं हुए हैं, उन पर जल्द ही कार्यकर्ताओं के सहयोग से नियुक्तियां सुनिश्चित की जाएंगी।वरिष्ठ नेता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि नोएडा के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विकास के अभाव के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। आमजन की शिकायतें थानों, चौकियों, नोएडा प्राधिकरण व तहसीलों में अनसुनी पड़ी रहती हैं। यही कारण है कि जनता मौजूदा सरकार से त्रस्त है और 2027 में बदलाव का मन बना चुकी है।वरिष्ठ नेता भीष्म यादव ने कहा कि PDA एकजुट हो चुका है और आने वाले समय में PDA की सरकार बनेगी। तभी उत्तर प्रदेश में भागीदारी सुनिश्चित होगी और जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।बैठक में वक्ताओं ने खासतौर पर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों की समस्याओं को लगातार नज़रअंदाज़ करने का आरोप लगाया। पिछले 9 वर्षों से किसानों की कोई सुनवाई नहीं हुई है, जिस पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। यह भी कहा गया कि यदि किसानों, ग्रामीणों और शहरी समस्याओं पर गंभीर पहल नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान, वरिष्ठ नेता राघवेंद्र दुबे, भीष्म यादव, कृपाल यादव, रंजीत पटेल, रोहित यादव, राणा मुखर्जी, बरकत अली, संतोष चौटाला, चैनकी गौतम, मोहित गौतम, मो. इमरान, राहुल मेहरा, दिलीप राय, मुकेश पटेल, आदेश यादव, गुड्डू चौधरी, मयंक लाल, आकाश कुमार, आलोक वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।