सेमीकंडक्टर कैसे करता है काम …
सेमीकंडक्टर को हिंदी में अर्धचालक कहा जाता है, जिन्हें इंटीग्रेटेड सर्किट (IC), ट्रांजिस्टर या माइक्रोचिप्स के रूप में जाना जाता है। यह शुद्ध तत्वों जैसे सिलिकॉन, जर्मेनियम या गैलियम आर्सेनाइड जैसे कंपाउंड से बने होते हैं। सेमीकंडक्टर बनाने की डोपिंग प्रक्रिया के दौरान इन शुद्ध तत्वों में थोड़ी मात्रा में अशुद्धियां मिलाई जाती हैं, जिससे उसकी कंडक्टिविटी यानी चालकता में बड़े बदलाव होते हैं। मोहम्मद अटाला मिस्र के वैज्ञानिक थे, जिन्होंने सिलिकॉन के सेमीकंडक्टर का इस्तेमाल करने की सलाह दी थी।
