नोएडा से प्रमोद दीक्षित की खास रिपोर्ट

नोएडा, सेक्टर-45 स्थित सेतु शिक्षा ज्योति स्किल सेंटर एवं एजुकेशन स्कूल सदरपुर में आज महिला उन्नति संस्था, गौतम बुद्धनगर के तत्वावधान में एक विशेष महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का नेतृत्व संस्था की जिला अध्यक्ष श्रीमती रेनू बाला शर्मा ने किया, जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुजाता गर्ग ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं एवं उनके समाधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।

इसके अलावा, साइबर क्राइम समाधान केंद्र से आए थाना प्रभारी सेक्टर 39 नोएडा श्री राजीव सिंह एवं सब-इंस्पेक्टर ज्योति चौहान ने महिलाओं को साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जागरूक किया। उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर स्टाकिंग और डिजिटल सुरक्षा उपायों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की, जिससे महिलाएं इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग कर सकें।

इस अवसर पर महिला उन्नति संस्था की श्रीमती सीमा रावत, जिला प्रभारी, श्री सुरेंद्र सिंह बिष्ट एवं श्री विपिन चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं ने इसे अत्यंत उपयोगी बताया और जागरूकता बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजनों को नियमित रूप से कराने की आवश्यकता पर बल दिया।

महिला उन्नति संस्था निरंतर महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी इस तरह के जागरूकता अभियान चलाती रहेगी।
सेतु स्कूल कि श्रीमती कल्पना आहूजा, वोकेशनल स्किल हेड, श्रीमती ज्योति अरोरा,
