
नई दिल्ली।भारत में ऊर्जा संरक्षण और सतत विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राजधानी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विद्युत एवं उपभोक्ता वस्तु विनिर्माण प्रदर्शनी (आईईसीजीएम-२०२५) में सिग्निफ़ाई (फिलिप्स) की नई अल्ट्रा-एफ़िशिएंट लाइटिंग शृंखला का उद्घाटन किया।यह आयोजन भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के तत्वावधान में हुआ, जिसने भारत की वैश्विक मानकों के अनुरूप सस्टेनेबिलिटी के लक्ष्यों को पूरा करने की प्रतिबद्धता को और भी सुदृढ़ कर दिया।आधुनिक भारत के लिए नवाचारसिग्निफ़ाई ने इस अवसर पर चार प्रमुख उत्पाद प्रस्तुत किए—अल्ट्रा-एफ़िशिएंट एलईडी शृंखला – पारंपरिक एलईडी की तुलना में कहीं अधिक बिजली बचाने वाली।नेचर कनेक्ट – प्राकृतिक सूर्य जैसी रोशनी देने वाली तकनीक, जो कार्यस्थलों व घरों में ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण बढ़ाती है।सूदस्पेस (ग्लेयर-फ्री लाइट) – स्वास्थ्य और सुविधा का ध्यान रखते हुए पहली बार प्रस्तुत हाई-एफ़िशिएंसी रोशनी।कनेक्टेड स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम – स्मार्ट इनडोर और आउटडोर उपयोग हेतु, सुरक्षा व आराम बढ़ाने के साथ बिजली की व्यापक बचत।भारत के हर घर तक पहुंचेगी स्मार्ट रोशनीसिग्निफ़ाई ग्रेटर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक सुमित जोशी ने कहा—”हम भारत की प्रगति यात्रा को रोशन करते हुए केवल तकनीकी समाधान ही नहीं, बल्कि ऊर्जा संरक्षण और बेहतर जीवनशैली का वादा कर रहे हैं।”वहीं, सिग्निफ़ाई के प्रोफ़ेशनल व्यवसाय प्रमुख गिरीश के. चावला ने कहा—”हमारे नवाचार न केवल ऊर्जा बचत करते हैं, बल्कि देश के लोगों के जीवन की गुणवत्ता को भी ऊँचाई प्रदान करते हैं।”हरित भविष्य की ओर भारत का कदमयह नया उत्पाद पोर्टफ़ोलियो भारत को स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा दक्षता और सस्टेनेबिलिटी की दिशा में सशक्त करेगा।अब समय आ गया है कि भारतवासी अपने घरों, दफ्तरों, उद्योगों और सार्वजनिक स्थलों पर केवल फिलिप्स (सिग्निफ़ाई) के विश्वसनीय और आधुनिक उत्पादों का उपयोग करें।