नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित

नोएडा। सत्यम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के सहयोग से 3 से 5 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय स्काउट्स एवं गाइड्स कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता तथा सामुदायिक सेवा की भावना को विकसित करना रहा।
कैंप की शुरुआत स्काउट ध्वज फहराने के साथ स्काउट प्रतिज्ञा एवं स्काउट नियमों के पाठ से की गई। कैंप के दौरान विद्यार्थियों को कैंप क्राफ्ट, टेंट पिचिंग, प्राथमिक उपचार, गांठ बांधने का अभ्यास, योग तथा विभिन्न साहसिक गतिविधियों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। सभी गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण अभिषेक माथुर एवं अंकित चौधरी द्वारा प्रदान किया गया।
कैंप में डॉ. स्नेह सिंह, चेयरपर्सन, सत्यम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, डॉ. प्रदीप गुप्ता, सचिव, सत्यम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, डॉ. विनीता अग्रवाल, प्राचार्य, सत्यम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, नेहा अग्रवाल, एचओडी अकादमिक्स बीएड एवं एचओडी बीए, बीकॉम तथा प्रीति गोयल, हेड इंडस्ट्री एवं आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस स्काउट्स एवं गाइड्स कैंप में विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड ने प्रथम स्थान, पश्चिम बंगाल ने द्वितीय स्थान तथा हरियाणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
तीन दिवसीय कैंप का समापन 5 फरवरी 2026 को वैलेडिक्टरी समारोह के साथ हुआ। समापन समारोह का मार्गदर्शन विवेक तरार, स्टेट कमिश्नर, हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्काउट आंदोलन के मूल्यों को जीवन में अपनाने और समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।