
नोएडा। महिला उत्थान को समर्पित महिला उन्नति संस्था आगामी 27 सितंबर 2025 को अपना सातवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने जा रही है। इस अवसर पर समाज एवं जनहित से जुड़े कार्यों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली अग्रणी महिलाओं को महिला उन्नति अवार्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा।संगठन की गौतमबुद्धनगर अध्यक्ष रेनू बाला शर्मा ने बताया कि संस्था हर वर्ष अपने स्थापना दिवस को महिला शक्ति को समर्पित करती है। इसके अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित कर समाज में प्रेरणा का संदेश दिया जाता है।”मिशन शक्ति” को समर्पित इस वर्ष के कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी आत्मनिर्भर महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। साथ ही नवजात बच्चियों को हेल्थ किट देकर “बेटी जन्म पर खुशी मनाओ, कन्या जन्मोत्सव मनाओ” का संदेश समाज तक पहुँचाया जाएगा।