
नोएडा संवाददाता : प्रमोद दीक्षित
नोएडा। भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत सेक्टर-116 स्थित जिला कार्यालय में प्रोफेशनल गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास) कपिल देव अग्रवाल उपस्थित रहे।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ केवल आर्थिक नीति नहीं, बल्कि हर नागरिक को सशक्त बनाने का संकल्प है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की योजनाएँ — कौशल विकास, मुद्रा लोन, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया — आज करोड़ों लोगों को आत्मनिर्भर बना रही हैं।
यूपी अब वैश्विक निवेश का केंद्र बन चुका है, और नोएडा इसका सबसे मजबूत स्तंभ है।
महेश चौहान ने कहा कि नोएडा देश का भविष्य है, जहाँ का युवा और प्रोफेशनल वर्ग ‘आत्मनिर्भर भारत’ की असली रीढ़ बन रहा है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने कौशल को राष्ट्र निर्माण में लगाएँ।
कार्यक्रम का संचालन ऊर्जावान शैली में अर्पित मिश्रा ने किया, जबकि संयोजन में अर्पित मिश्रा और मल्लिकेश्वर झा की प्रमुख भूमिका रही।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रोफेशनल्स, उद्यमी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व विधायक विमला बाथम, महेश अवाना, चंदगीराम यादव, अमित त्यागी, दीपाली दीक्षित, गिरीश कोटनाला, राजेंद्र अवाना सहित अनेक प्रमुख हस्तियाँ शामिल थीं।