(प्रमोद दीक्षित ब्यूरो चीप नोएडा लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली 82501/82502 तेजस एक्सप्रेस भी अब लेट होने का रेकॉर्ड बनाने लगी है.

यह ट्रेन शुक्रवार को लखनऊ से दिल्ली जाते समय करीब पांच घंटे की देरी से पहुंची थी. वापसी में यह ट्रेन करीब 13 घंटे की देरी से आई. यह ट्रेन रात 10:05 बजे लखनऊ पहुंचती है, लेकिन यह शुक्रवार की रात के बजाय शनिवार की सुबह 11:24 बजे आई. इसकी वजह से शनिवार को इस ट्रेन को दोनों ओर से कैंसल करना पड़ा. हाल ही में इस ट्रेन के लेट होने पर यात्रियों को मिलने वाला हर्जाना रेलवे ने खत्म कर है. इसके पहले ट्रेन के लेट होने पर यात्रियों को रेलवे मुआवजा मिलता था.

तेजस एक्सप्रेस इसके पहले भी लेट होने की वजह से कैसल हो चुकी है. आमतौर पर इसकी लेटलतीफी लखनऊ से निकलने के बाद शुरू होती है. वापसी में राजधानी एक्सप्रेस भी चलती है. ऐसे में इसके लेट होने की वजह से राजधानी को समय से निकालना पड़ता है. इसकी वजह से यह ट्रेन और लेट हो जाती है. खासकर एनसीआर में कंजेशन ज्यादा होने की वजह से ट्रेन को देरी का सामना करना पड़ रहा है.