सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 18 में दर्शक इस बात को लेकर ही सबसे ज्यादा कंफ्यूज हैं कि आखिर कोई सच्चा दोस्त है भी या नहीं। शिल्पा शिरोड़कर (Shilpa Shirodkar) जहां हर वक्त करणवीर मेहरा के साथ बैठकर विवियन डीसेना को पावर दे देती हैं, तो वहीं रजत दलाल भी बार बार पाला बदलते दिखते हैं।

वाइल्ड कार्ड एंट्रीज को मिलाकर फिलहाल घर में 15 कंटेस्टेंट हैं, जिसमें से गेम में एक्टिव न होने की वजह से तजिंदर सिंह बग्गा (Tajinder Singh Bagga Elimination) इस हफ्ते घर से बेघर होने वाले हैं। वैसे अब तक करणवीर मेहरा और ईशा सिंह को जगाने के लिए उनके दो करीबी आ चुके हैं। जहां करणवीर मेहरा को समझाने के लिए उनके दोस्त बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में आए थे, वहीं ईशा लिए उनकी मां आई थीं।