
नोएडा संवाददाता : प्रमोद दीक्षित
नोएडा।
रोटरी क्लब नोएडा ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में नई उम्मीद जगाते हुए ‘विद्याज्योति स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2.0’ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आयोजन ई पैक ग्रुप के वित्तीय सहयोग और युवा क्रांति सेना व पब्लिक स्कूल वेलफेयर समिति के संयोजन से किया गया।
शुभारंभ समारोह में रोटरी क्लब नोएडा की अध्यक्ष रोटेरियन अंशुल अग्रवाल, सचिव रोटेरियन अल्का चोपड़ा, ई पैक ग्रुप के प्रबंध निदेशक रोटेरियन संजय सिंघानिया, प्रोजेक्ट चेयरपर्सन रोटेरियन डॉ. मोहिता शर्मा, रोटेरियन प्रीति सिंघानिया, रोटेरियन ज्योति त्रिपाठी, रोटेरियन त्रिलोक शर्मा, पब्लिक स्कूल वेलफेयर समिति के महासचिव राजेंद्र चौहान, युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह और सलाहकार लोकेश चौहान उपस्थित रहे।
इस मौके पर नोएडा क्षेत्र के अनेक विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रतिनिधि भी शामिल हुए, जिनमें सर्वोदय विद्या मंदिर, एन.वी.एस. पब्लिक स्कूल, नवरंग पब्लिक स्कूल, एस.आर.वी. मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सिस्मिक स्कूल, न्यू लाइट पब्लिक स्कूल, कृष्णा पब्लिक स्कूल, एस.आर. पब्लिक स्कूल, सनब्रीज़ पब्लिक स्कूल और बी.एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल प्रमुख रहे।
कार्यक्रम के दौरान रोटेरियन प्रीति सिंघानिया ने कहा —
“विद्याज्योति स्कॉलरशिप सिर्फ परीक्षा नहीं, यह उन बच्चों के लिए आशा की किरण है जो अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर भविष्य संवारना चाहते हैं।”
वहीं प्रोजेक्ट चेयरपर्सन रोटेरियन डॉ. मोहिता शर्मा ने बताया कि इस साल 10 विद्यालयों में परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें टॉप 90 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब का लक्ष्य है — हर बच्चे तक शिक्षा का उजाला पहुँचाना।
इस पहल से शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाशाली लेकिन संसाधनविहीन बच्चों को एक नया मंच मिलेगा और उनकी मेहनत को मिलेगा वास्तविक सम्मान