
लखनऊ। समाजसेवा और मानवता के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले प्रसिद्ध उद्योगपति विश्वास स्वरूप अग्रवाल एक बार फिर अपने संवेदनशील और प्रेरणादायी कार्य से चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार पाण्डेय के कैंसर उपचार के लिए ₹4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की। उनके इस सहयोग से वाराणसी स्थित टाटा इंस्टीट्यूट में अजय का सफल ऑपरेशन संभव हो सका। यह कदम केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि मानवीय करुणा और संवेदना की जीवंत मिसाल है।विश्वास स्वरूप अग्रवाल की पहचान सिर्फ एक सफल उद्योगपति के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसे जनसेवी व्यक्तित्व के रूप में है, जो हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने पिछले वर्षों में लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के आग्रह पर ₹35 लाख की लागत से 5 पार्कों में ओपन जिम लगवाए, जिससे शहर के बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को स्वास्थ्य के प्रति नई प्रेरणा मिली।इसी कड़ी में अग्रवाल ने केजीएमयू ब्लड बैंक को ₹70 लाख की सहायता दी, जिससे गंभीर मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित हुई। वहीं अयोध्या धाम के मिल्कीपुर क्षेत्र में उन्होंने ₹8 लाख की लागत से 25 सोलर लाइटें लगवाकर वहां की गलियों में उजाला और सुरक्षा दोनों का वातावरण बनाया। हाल ही में उन्होंने लोकबंधु हॉस्पिटल (एलडीए कॉलोनी) को इको 2डी मशीन के लिए ₹10 लाख की सहायता दी है, जिससे अब हृदय रोगियों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।विश्वास स्वरूप अग्रवाल का कहना है — “समाज को लौटाना ही सफलता का सबसे बड़ा पुरस्कार है। जब तक दूसरों के चेहरे पर मुस्कान नहीं लाते, तब तक अपनी सफलता अधूरी है।”उनके इन प्रयासों से यह स्पष्ट होता है कि जब संवेदनशील नेतृत्व, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व एक साथ मिलते हैं, तब समाज में सकारात्मक परिवर्तन की नींव मजबूत होती है।ऐसे कर्मयोगी विश्वास स्वरूप अग्रवाल वास्तव में समाज के लिए प्रेरणा हैं — और जैसा कि संवाददाता प्रमोद दीक्षित कहते हैं, “ऐसे लोग किसी संस्था या पद से नहीं, अपने कर्मों से समाज के दिलों में जगह बनाते हैं।”