नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित

नोएडा। भारतीय पर्व आयोजन समिति, नोएडा द्वारा पिछले 26 वर्षों से भारतीय नववर्ष विक्रम संवत के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इसी क्रम में इस वर्ष भी संस्था अग्रवाल मित्र मंडल, नोएडा के सहयोग से नव संवत्सर 2083 के स्वागत में विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।
यह कार्यक्रम चैत्र कृष्ण अमावस्या के अवसर पर 18 मार्च 2026 को सायं 5 बजे से महाराजा अग्रसेन भवन, नोएडा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत श्री सुंदरकांड पाठ की भावमय प्रस्तुति की जाएगी, साथ ही नोएडा समाज के 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा प्रतिवर्ष प्रकाशित की जाने वाली भारतीय तिथि एवं पर्व पत्रिका का भी विमोचन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जाता है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह उपस्थित रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नवाब सिंह नागर, विमला बाथम और कैप्टन विकास गुप्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम संयोजक विपिन अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से भारतीय नववर्ष का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया जाएगा और समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान कर उन्हें नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।