
नोएडा। आईएमएस नोएडा के सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट द्वारा सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में “बियॉन्ड द बुक्स – चैप्टर 6” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुपर्णा हर्ब प्रा.लि. की सीईओ डॉ. सुपर्णा त्रिखा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर आईएमएस नोएडा के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन, संस्थान के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
प्रो. (डॉ.) विकास धवन ने कहा कि इस प्रकार के इंडस्ट्री इंटरैक्टिव सत्र छात्रों में नवाचार की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे मंच छात्रों को अकादमिक सीमाओं से आगे बढ़ने और वास्तविक उद्योग जगत की समझ विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं।
पत्रकार प्रमोद दीक्षित के अनुसार, कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वक्ताओं से प्रेरणादायक विचार सुने।
डॉ. सुपर्णा त्रिखा ने छात्रों को आत्म-विकास, आत्म-विश्वास और सकारात्मक सोच की शक्ति पर जोर देते हुए कहा कि सफलता केवल उपलब्धियों से नहीं, बल्कि जीवन में संतुलन और लगन से तय होती है। उन्होंने कहा कि अपने सपनों को साकार करने के लिए रचनात्मकता और आत्म-विश्वास सबसे महत्वपूर्ण हैं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योति त्रिपाठी और प्रो. शोभा त्रिपाठी के संयुक्त तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन को शिक्षकों और छात्रों ने सराहा और इसे प्रेरणादायक अनुभव बताया।