
नोएडा से संवाददाता – प्रमोद दीक्षित
दादरी।
4 नवम्बर 2025 को भारतीय जनता पार्टी, जनपद गौतमबुद्धनगर के तत्वावधान में आयोजित सांसद खेल महोत्सव महाकुंभ प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ पूर्व केन्द्रीय मंत्री और सांसद डॉ. महेश शर्मा ने किया।
कार्यक्रम का आयोजन एमएलसी विधायक श्री श्रीचंद शर्मा, दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर और भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा की उपस्थिति में मिहिर भोज कॉलेज स्टेडियम, दादरी में हुआ, जहां क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
खेल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को मंच पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने का माध्यम हैं। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है और यही मार्ग खिलाड़ियों को जिला, प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाता है।
एमएलसी श्री श्रीचंद शर्मा ने कहा कि आज युवा खिलाड़ी देश-विदेश में क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
वहीं दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने कहा कि खेल ही बच्चों के सर्वांगीण विकास की कुंजी हैं। प्रतिस्पर्धा से आत्मबल बढ़ता है और समाज में सम्मान भी मिलता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि यह खेल महाकुंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिट्टी से मंडल तक के संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खेलो उत्तर प्रदेश – खेलो भारत के विजन को साकार करता है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से दादरी चेयरमैन गीता पंडित, लोकसभा खेल महोत्सव संयोजक संजय बाली, देवा भाटी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राज नागर, इन्द्र नागर, राजीव सिंघल, कर्मवीर आर्य, जिला पंचायत सदस्य मनोज शिशोदिया, विजय गौतम, धीर राणा, संजय भाटी, मनोज भाटी, सोमेश गुप्ता सहित सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।