
नोएडा, 15 अक्टूबर।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, गौतमबुद्ध नगर द्वारा भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साहब की जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुँवर बासित अली उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम साहब ने भारत को रक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। उनका आत्मनिर्भर भारत का सपना आज भाजपा सरकार पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए गौतमबुद्ध नगर अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता श्री सैयद अहसान अख्तर की सराहना की।
कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा महामंत्री श्री धर्मेंद्र कोरी ने की। इसके बाद श्री सैयद अहसान अख्तर ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. कलाम साहब का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने मिसाइल विकास और डीआरडीओ में अपनी सेवाओं से देश को गौरवान्वित किया।
भाजपा उपाध्यक्ष श्री सत्येन्द्र नगर और श्री सुनील भाटी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण का भाव जागृत करते हैं।
इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनमें प्रदेश कोषाध्यक्ष अफरोज़ आलम, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलशाद चौहान, मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी, दादरी मंडल से नईम खान, अयूब सैफी, अज़ीम सलमानी, एडवोकेट सैफी, हज्जन ज़ैतून और अफ़ज़ल मलिक सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम का समापन डॉ. कलाम साहब के आदर्शों को आगे बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण में भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ किया गया।