
नोएडा से संवाददाता प्रमोद दीक्षित
नोएडा। आगामी 3 अक्टूबर से शुरू होने वाली श्रीरामकथा के लिए सेक्टर-82, पॉकेट-12 से संतोष सिंह अपनी टीम के साथ निकले और गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान तथा पूर्व विधायक व महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों को सादर आमंत्रित किया।
इस अवसर पर संतोष सिंह के साथ चंदन पांडेय, विनय मिश्रा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने उत्साह के साथ आमंत्रण पत्र भेंट किए और आगामी कथा को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।
