
नोएडा। भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर तीखे सवाल उठाते हुए कहा कि डॉ. कलाम ने युवाओं को विज्ञान, शिक्षा और आत्मनिर्भर भारत का सपना दिया था, लेकिन भाजपा सरकार ने युवाओं को सिर्फ बेरोजगारी, महंगाई और झूठे वादे दिए हैं।
डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि “हम हर वर्ष 15 अक्टूबर को छात्र दिवस के रूप में मनाते हैं, ताकि देश के युवा प्रेरणा लें और डॉ. कलाम के सपनों का भारत साकार कर सकें। लेकिन वर्तमान सरकार शिक्षा और रोजगार दोनों मोर्चों पर असफल रही है।”
इस अवसर पर सपा नोएडा महानगर अल्पसंख्यक सभा के नवनियुक्त अध्यक्ष अली शेर ने अपनी नई टीम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि महासचिव मनोवर खान, उपाध्यक्ष सिराजुद्दीन, नजाकत, जराकत, और कोषाध्यक्ष जाकिर को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं लोहिया वाहिनी सपा के नवनियुक्त प्रभारी (नोएडा विधानसभा 61) रविंद्र यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पेश करते हुए कहा कि “सपा सरकार आने पर युवाओं और किसानों की आवाज को ताकत मिलेगी। भाजपा की नीति सिर्फ कॉरपोरेट घरानों के हित में है, जनता के नहीं।”
प्रदेश सचिव सुनील चौधरी और मुकेश यादव ने कहा कि “डॉ. कलाम ने सिखाया कि सपने वो नहीं जो नींद में आएं, बल्कि वो हैं जो नींद उड़ा दें। लेकिन भाजपा सरकार ने युवाओं के सपनों को बेरोजगारी और डर के माहौल में कैद कर दिया है।”
कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे — विकास यादव, सुनील चौधरी, मुकेश यादव, बबलू चौहान, जयकरण चौधरी, गौरव चाचरा, वीरपाल प्रधान, भीष्म यादव, राजेश अंबाबत, जयवीर बाबा, मनोज गोयल, महकार तंवर, रविंद्र यादव, रामवीर यादव, अली शेर, राणा मुखर्जी, हरपाल सिंह, लोकेश यादव, बबली शर्मा, नकुल चौहान, रेणुका मेथी, विपिन चौहान, लोकपाल यादव, मोहित यादव, अच्छे मियां, नीरज चौटाला, महावीर, निरोही कृष्ण कुमार कमल, रंजन कुमार, रवि कुमार और महेश जाटव सहित कई कार्यकर्ता।
सभा के अंत में सभी समाजवादी कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज उठाने का संकल्प लिया।
(रिपोर्ट — प्रमोद दीक्षित, नोएडा संवाददाता
