
नोएडा। सपा नोएडा महानगर कार्यालय, ए-स्क्वायर मॉल, सेक्टर 73 में संत शिरोमणि नामदेव महाराज जी की जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और कहा कि संत नामदेव ने अपने जीवन को अध्यात्म और मानव सेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने समाज को भक्ति मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में समाजसेवी और पार्टी के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रमुख अतिथियों में विकास यादव, महकार तंवर, गौरव कुमार यादव, दिव्यांशु यादव, रविंद्र यादव, रामवीर यादव, राणा मुखर्जी, लोकेश यादव, उदय सिंह, सतवीर यादव, कृपा शंकर यादव, अंकुर पहलवान, अंकित यादव, कुलदीप प्रजापति, सुरेंद्र, मनजीत, नकुल चौहान, राम सहेली, रेणुका मेथी, कमल सिंह गौतम, रंजन कुमार, मोहित यादव, वीर बहादुर शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान संगीत और भक्ति गीतों के माध्यम से संत नामदेव के शिक्षाओं और उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में सेवा और भक्ति के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
यह आयोजन न केवल पार्टी के सदस्यों के लिए बल्कि स्थानीय नागरिकों के लिए भी एक प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ।