
नोएडा। समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-53 स्थित सपा नोएडा महानगर के कैंप कार्यालय पर किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने की, जबकि संचालन महानगर महासचिव विकास यादव ने किया।डॉ. आश्रय गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि “महर्षि वाल्मीकि संस्कृत साहित्य के आदिकवि थे और उन्होंने रामायण जैसे अमर ग्रंथ की रचना कर मानव समाज को आदर्श जीवन का संदेश दिया।”सपा नेता और प्रदेश सचिव सुनील चौधरी ने कहा कि “वाल्मीकि रामायण केवल एक कथा नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला ग्रंथ है।”वहीं, मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव और अंबेडकर वाहिनी के अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि “महर्षि वाल्मीकि का जीवन इस बात का उदाहरण है कि कर्म और संकल्प से हर व्यक्ति अपने भाग्य को बदल सकता है।”इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रमोद दीक्षित ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित सभी लोगों ने समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की भावना को अपनाने का आह्वान किया।आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील चौधरी, विकास यादव, वीरपाल प्रधान, रामवीर यादव, गौरव कुमार यादव, महकार तंवर, राणा मुखर्जी, अनिल पाल, पिंटू यादव, टीटू यादव, लोकेश यादव, राम सहेली, रेखा, कृष्ण कुमार, आसिफ अंसारी, प्रहलाद, रवि कुमार, कमल सिंह गौतम, कृपा शंकर यादव, प्रेम सिंह, हरपाल सिंह, सतपाल सिंह, मोहित यादव, अली शेर, नजाकत अली, पूरण प्रधान और सिकंदर पासवान मौजूद रहे।कार्यक्रम का समापन वाल्मीकि जी के वचनों के साथ हुआ —“सत्य, करुणा और परिश्रम से ही मनुष्य अपने जीवन का उत्थान कर सकता है।”सवाल यह भी है कि आज जब समाज दिशा खोज रहा है, क्या हम सब फिर से महर्षि वाल्मीकि जी की बताई राह पर चलने का संकल्प ले पाएंगे?(रिपोर्ट — प्रमोद दीक्षित)