नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित

नोएडा। समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर संगठन की ओर से सेक्टर-53 स्थित कैंप कार्यालय में महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 29 मार्च को प्रस्तावित राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर विचार किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनता से लगातार संवाद ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
प्रदेश सचिव सुनील चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें तथा समाधान कराने का प्रयास करें।
विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान और मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता के बीच लगातार सक्रिय रहें। जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना ही संगठन को मजबूत बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
बैठक का संचालन महानगर महासचिव विकास यादव ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों को जनता के बीच पहुंचाने का काम करें, जिससे अधिक से अधिक लोग पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों से जुड़ सकें।
बैठक के दौरान महिला दिवस के अवसर पर उपस्थित महिलाओं का सम्मान भी किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
बैठक में मुख्य रूप से विकास यादव, बबलू चौहान, रामवीर यादव, गौरव कुमार यादव, वीरपाल प्रधान, राणा मुखर्जी, शालिनी खारी, देवेंद्र खारी, गौरव सिंघल, बाबूलाल बंसल, राजेश अंवावत, हरपाल सिंह, अरविंद चौहान, गौरव यादव, श्याम कुमार, वीर बहादुर, निर अवाना, देवाशीष, रेणुका मेथी, विमला, नेहा पांडे, राम सहेली, बबली शर्मा, प्यारेलाल यादव, विश्वास, महेश कुमार, विनोद सागर, निरोगी सिंह, विवेकानंद सिंह, अमित कुमार, रंजन कुमार, कृष्ण कुमार, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार, शिवकुमार यादव, राजपाल चौहान, उदय सिंह, बिल्लू सैफी, इंद्रजीत ठाकुर, प्रेम सिंह, अजय कुमार, मोहम्मद जान अली और सागर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।