
ग्रेटर नोएडा वेस्ट। चित्रांश फाउंडेशन (पंजीकृत) द्वारा चौथा सामूहिक श्री चित्रगुप्त पूजा एवं कलम-दवात पूजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन संस्था के अध्यक्ष एस. के. वर्मा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें 15 से अधिक सोसाइटी के सदस्य शामिल हुए।
फाउंडेशन के महासचिव प्रभास सहाय, उपाध्यक्ष धनंजय कुमार, संरक्षक ए. के. अम्बष्ट, बुलेट न्यूज़ के संतोष वर्मा, राकेश कुमार, आर. श्रीवास्तव, रंजीत वर्मा, ए. सी. सक्सेना, मोहन श्रीवास्तव, उमेश सहाय, पी. के. वर्मा, ओ. पी. वर्मा, प्रतीक श्रीवास्तव, प्रेम नाथ, उदय कांत लाल, सुमंत कुमार सहित लगभग 200 से अधिक लोग इस पूजा में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया और बच्चों सहित लगभग 60 सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी चित्रांश बंधुओं ने भगवान श्री चित्रगुप्त से समाज की उन्नति, एकता और समृद्धि की कामना की।
सभी चित्रांश बंधुओं को हार्दिक धन्यवाद एवं साधुवाद।