
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
भंगेल साईं एनक्लेव सामाजिक संगठन एवं महिला उन्नति संस्था के सचिव विपिन चौधरी ने मानसिक रूप से पीड़ित दो महिलाओं की सहायता करते हुए एक सराहनीय सामाजिक कार्य किया है। सूचना मिलने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को अवगत कराया और दोनों महिलाओं को सुरक्षित संरक्षण दिलाने की पहल की।
पुलिस की सहायता से पहली महिला को नोएडा स्थित महिला आश्रम में सुरक्षित रूप से भेजा गया, जबकि दूसरी महिला को आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। स्थानीय स्तर पर इस संवेदनशील और मानवीय प्रयास की सराहना की जा रही है।
महिला उन्नति संस्था की जिला अध्यक्ष रेनू बाला शर्मा ने संस्था की ओर से विपिन चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक जिम्मेदारियाँ तभी पूरी होती हैं, जब समाज के लोग एक-दूसरे के सहयोग से आगे आते हैं। उन्होंने इसे संस्था के लिए प्रेरणादायक बताया।