
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
नोएडा। सेक्टर–5 स्थित हरौला गांव में गुरुवार को उस समय भावनात्मक माहौल देखने को मिला जब कई वरिष्ठ नेताओं ने शर्मा परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं। परिवार में स्वर्गीय पुष्पा शर्मा के निधन के बाद शोक व्यक्त करने पहुंचे नेताओं ने परिजनों को सांत्वना देते हुए इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की सलाह दी।
हिमाचल और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र हरौला पहुंचे और उन्होंने परिवार से मिलकर दुख साझा किया। उनके साथ नोएडा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी और प्रकाश अस्पताल के चेयरमैन डॉ. विजय सिंह चौहान भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है।
स्वर्गीय पुष्पा शर्मा का 26 नवम्बर को लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ था। गुरुवार को शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए स्थानीय लोगों और क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति ने परिवार को भावनात्मक सहारा प्रदान किया।