
मुख्य अतिथि के रूप में उत्तरप्रदेश के परिवहन आयुक्त बी एन सिंह ने इस दौरान सड़क सुरक्षा संगोष्ठी का हुआ आयोजन, नोएडा के सेक्टर – 6 स्थित इंद्रा गाँधी कलांकेंद्र के सभागार में परिवहन विभाग गौतमबुद्ध नगर द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे परिवहन विभाग के परिवहन आयुक्त बी एन सिंह ने दीप प्रजुल्लित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न एन जीओ के पदाधिकारियों सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सम्मानित प्रतिनिधिओं का स्वागत किया गया वही इस कार्यक्रम में ऐसे कई वाहन चालकों को परिवहन आयुक्त द्वारा प्रशस्त पत्र देकर सम्मानित किया गया जिन्होंने 10 ए 15 साल के अंतराल में वाहन चलने के दौरान कोई दुर्घटना नहीं हुई। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित एन जीओ व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

इस दौरान उत्तरप्रदेश के परिवहन आयुक्त बी एन सिंह के कहा कि एक जनवरी को माननीय मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क सुरक्षा पर कहा कि पिछले समय की अपेक्षा उत्तर प्रदेश में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत की कमी पाई गई हैं इसमें और कमी लाने के उद्देश्य से उत्तरप्रदेश के सभी जिलों में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा हैं जिससे प्रदेश की आम जनता सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हो और यातायात नियमों का शत प्रतिशत पालन करें। जिसमें होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके. वही इस दौरान उन्होंने सभी एन जीओ के प्रतिनिधि से अपील की कि वह इन कर्म क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर इसमें अपना योगदान दें। यही उत्तरप्रदेश सरकार की मंशा हैं।

वीओ – वही इस दौरान परिवहन विभाग उत्तरप्रदेश के परिवहन आयुक्त बी एन सिंह ने मेरे संवाददाता के द्वारा जब स्थाई लाइसेंस के टैस्ट सेंटर पर आवेदक को होने वाली समस्याओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में बात की जा रही हैं जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जायेगा। वही कुछ सवालों पर बचते हुए नजर आये।