
नोएडा में BLO कार्य के दबाव और विभागीय व्यवहार को लेकर एक और कर्मचारी ने इस्तीफ़ा सौंप दिया है। यह इस्तीफ़ा शिक्षिका कविता नगर द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखे गए पत्र के रूप में सामने आया है, जिसमें उन्होंने मौजूदा हालात को अत्यंत विषम बताते हुए स्वयं को मानसिक रूप से परेशान बताया है।
कविता नगर ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि वह पिछले 20 वर्षों से विभाग में कार्यरत हैं, और वर्तमान में BLO का दायित्व निभाते हुए उन्हें लगातार फ़ील्ड में लोगों के असहयोग और विभागीय अधिकारियों के दबाव का सामना करना पड़ रहा है। पत्र के अनुसार, यह दबाव इतना अधिक बढ़ गया है कि अब वह न तो BLO का दायित्व निभाने में सक्षम हैं और न ही मानसिक रूप से यह बोझ सह पा रही हैं।
उन्होंने अपने पत्र में निवेदन किया है कि उनके BLO कार्य से तत्काल प्रभाव से मुक्त किया जाए और इससे संबंधित समस्त सामग्री का सुपुर्दगी आदेश जारी किया जाए।