समय संदेश टाइम्स प्रमोद दीक्षित उप संपादक

नोएडा।श्रीराम लखन धार्मिक लीला कमेटी नोएडा ने रामलीला महोत्सव को लेकर सेक्टर-46 स्थित रामलीला ग्राउंड में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने बताया कि इस बार रामलीला मंचन 22 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक भव्य रूप से किया जाएगा।रामलीला का संचालन “श्री परिवार रघुवंशी संस्कृति मंच, मुरादाबाद” द्वारा किया जाएगा, जिसका नेतृत्व पंडित कृष्ण स्वामी और उनके सुप्रसिद्ध कलाकार करेंगे। इस बार की खासियत है कि रामलीला का मंच दो भागों में होगा –पहला मंच: 105 फीट लंबा, 8 फीट चौड़ा और 18 फीट ऊँचा दूसरा मंच: 140 फीट लंबा, 40 फीट चौड़ा और 6 फीट ऊँचा समिति ने बताया कि 26 सितम्बर, शुक्रवार को शाम 4 बजे से भव्य राम बारात निकलेगी, जो सेक्टर-46 के विभिन्न सेक्टरों से होते हुए शाम 7 बजे तक रामलीला ग्राउंड पहुँचेगी। इसके बाद रात 8 बजे से डांडिया नाइट का आयोजन रोटरी क्लब दिल्ली मयूर विहार के सहयोग से किया जाएगा।आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। पूरे ग्राउंड में 70 सीसीटीवी कैमरे, 80 गार्ड, 25 गनर और समिति के सदस्य चौकसी करेंगे।प्रेसवार्ता के दौरान समिति के वाइस चेयरमैन राजेंद्र जैन, मुख्य संरक्षक आलोक गुप्ता, मेला प्रमुख संजय गोयल, स्वागत अध्यक्ष रामवीर यादव, महासचिव गिर्राज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए मनोज अग्रवाल, सहकोषाध्यक्ष पीयूष गोयल, मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव, लीला संयोजक कृष्ण स्वामी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।समिति का कहना है कि इस बार मंचन, सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रम इतने भव्य होंगे कि दर्शकों को अलौकिक अनुभव प्राप्त होगा।—