नोएडा सेक्टर 22 के एक मंदिर में चोरों ने सभी दानपात्रों को तोड़कर भक्तों द्वारा दान की गई धनराशि चुरा ली है। पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी गई है और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबा बालकनाथजी के गेट का ताला भी तोड़ दिया गया है, लेकिन वहां से कोई सामान नहीं ले गए। गणेश जी के दान पात्र को भी खोलने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह नहीं खुला।