
आज लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में गौतमबुद्धनगर के किसान नेता और हर सुख-दुख में किसानों की आवाज़ बनने वाले भाई सुधीर चौहान जी ने अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। सुधीर चौहान जी और उनके समर्थक, डॉ. आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में ही लखनऊ पहुँचे थे। और उन्होंने समाजवादी पार्टी परिवार से जुड़कर किसानों और नौजवानों के हक़ की लड़ाई को और मजबूती देने का संकल्प लिया।
👉 अखिलेश यादव जी ने सुधीर चौहान जी और उनके समर्थकों का गर्म जोशी से स्वागत करते हुए कहा कि—
“समाजवादी पार्टी किसानों, नौजवानों और हर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। सुधीर चौहान जैसे ज़मीनी नेता के जुड़ने से गौतमबुद्धनगर में पार्टी का संगठन और भी मज़बूत होगा।”
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने भी कहा कि सुधीर चौहान जैसे कर्मठ और संघर्षशील नेता के आने से पार्टी की ताक़त बढ़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी ही किसानों और नौजवानों की सच्ची हितैषी है, और अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में ही प्रदेश का भविष्य सुरक्षित है।
सुधीर चौहान जी के समर्थकों ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेकर यह स्पष्ट कर दिया कि अब गौतमबुद्धनगर में समाजवाद की नई लहर उठ चुकी है।
आज का यह कार्यक्रम सिर्फ़ सदस्यता ग्रहण का आयोजन नहीं, बल्कि किसानों और आम जनता के संघर्ष को समाजवादी पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक क्षण साबित हुआ।