
नोएडा। सेक्टर-82 एकता कुंज रेजिडेंसी pocket 12 जनता फ्लैट के सेन्ट्रल पार्क, में 3 अक्टूबर से श्री राम कथा का शुभारंभ होने जा रहा है। कथा व्यास परम पूज्य गुरुदेव अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी पंचमानंद जी महाराज (श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा) अपने मुखारविंद से संगीत मयी कथा सुनाएंगे।कार्यक्रम का शुभारंभ 3 अक्टूबर, शुक्रवार को प्रातः 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कथा का समापन 12 अक्टूबर, रविवार को सुबह 8 बजे हवन और आरती के साथ किया जाएगा। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा।आयोजक मंडल ने बताया कि यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए धर्म और भक्ति का अनुपम अवसर है। सभी भक्तों से निवेदन है कि वे सपरिवार समय पर पहुँचकर इस अमृतमयी कथा का रसास्वादन करें और धर्म लाभ अर्जित कर पुण्य के भागी बनें।-