समय संदेश टाइम्स, डेस्क रिपोर्ट।
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार का एक विमान हादसे में निधन हो गया।
डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (डीजीसीए) के मुताबिक़ बुधवार की सुबह बारामती में एक विमान हादसा हुआ । जिसमें महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के निधन की सूचना प्राप्त हुई है।

सोर्सेस के मुताबिक विमान में उप मुख्यमंत्री अजित पवार के अलावा चार अन्य लोग सवार थे जिसमें दो क्रू मेंबर और दो अजित पवार के सहयोगी बताए जा रहे हैं। डीजीसीए के मुताबिक़ हादसे में किसी के बचने की उम्मीद नहीं है।
अजित पवार ने अपनी राजनीतिक सूझबूझ के चलते पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से एक बड़ा जनाधार खड़ा करने में अहम भूमिका अदा की। अजित पवार ने 2022 में शरद पवार से राजनीतिक विलगाव के बाद बीजेपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाई।