
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
दिल्ली के राजेंद्र भवन में इंटरनेशनल मानव अधिकार दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें देश के लगभग 27 राज्यों से लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उड़ीसा, बैंगलोर, पश्चिम बंगाल, असम, उत्तराखंड और केरल के लोग अधिक संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम में आए अतिथियों ने जीवन शैली, योग और मानव अधिकारों के महत्व के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को मानक उपाधियों से सम्मानित किया गया। बच्चों और युवाओं को किताब लिखने और रचनात्मक उपलब्धियों के लिए शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लखीसराय नूनगढ़ की जूली मुखिया को महिला और समाज सेवा के क्षेत्र में मानव उपाधि से सम्मानित किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में अनीश कुमार सिंह और मीडिया जगत में निर्भीक पत्रकारिता के लिए अशोक पंडित को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
लाफिंग क्लब के एंबेसडर और सदस्यों ने उपस्थित लोगों को जीवन में हँसने के महत्व के बारे में प्रेरित किया और “मुस्कुराते रहे मेरी जिंदगी” विषय पर प्रस्तुति दी। हाजीपुर के युवा इंडस्ट्रियलिस्ट विकास कुमार सिंह को रोजगार सृजन में योगदान के लिए मानक उपाधि से सम्मानित किया गया।
सभी अतिथियों का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया और आपसी प्रेम व सद्भाव का संदेश देते हुए कार्यक्रम का समापन डॉक्टर सदानंद सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. उर्मिला के नेतृत्व में संपन्न हुई।
कार्यक्रम के दौरान बिहार के लखीसराय की जूली मुखिया ने अपने संघर्ष भरे जीवन की कहानी साझा की, जिसे सुनकर उपस्थित लोगों की आँखें नम हो गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में गोपाल भगत, योग गुरु सुनील, संजीव पांडेय, रमेश अग्रवाल और अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
आयोजन के अंत में 2027 में बिहार में एक वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लेने की घोषणा की गई।